Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की हत्या मामला : एक और आरोपित गिरफ्तार

शनिवार देर रात को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मुख्य साजिशकर्ता जियाउल शेख को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल चार लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

20 Apr 2025

मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की हत्या मामला : एक और आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता ।मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ द्वारा पिता-पुत्र की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मुख्य साजिशकर्ता जियाउल शेख को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल चार लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जियाउल शेख शमशेरगंज थाना क्षेत्र के सुलितला इलाके का निवासी है। हत्या की वारदात के बाद वह फरार हो गया था और लगातार अपनी पहचान छुपा कर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। पहले से गिरफ्तार तीन आरोपितों से पूछताछ के दौरान जियाउल का नाम सामने आया। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी की टीम ने चोपड़ा में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। रविवार को उसे जंगीपुर लाया गया, जहां अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की गई है।

यह मामला मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के विरोध के दौरान उपजे तनाव के बीच सामने आया था। आरोप है कि हिंसा के माहौल में कट्टरपंथियों ने जाफराबाद में एक घर से हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास को जबरन बाहर निकालकर उनकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया।

मामले में पहले कालू नादाब और दिलदार नादाब को क्रमशः सुती और बीरभूम के मुरारई से गिरफ्तार किया गया था। बाद में सुती से ही एक और अभियुक्त इन्जामुल को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने इन तीनों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अब जियाउल की गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। जियाउल से पूछताछ के बाद मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। स्थानीय लोगों में अब भी घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की हत्या मामला : एक और आरोपित गिर
शनिवार देर रात को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मुख्य साजिशकर्ता जियाउल शेख को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News